भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दीये-सा जले (हाइकु) / रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
Ramadwivedi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:38, 23 मार्च 2012 का अवतरण (' १-दीये -सा जले<br> मेहनत जो करे <br> समृद्धि आए |<br> २-अंधे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


१-दीये -सा जले
मेहनत जो करे
समृद्धि आए |

२-अंधेरी रात
अकेला है जलता
माटी का दीया |

३-रंगोली सजी
हर देहरी द्वार
दीपों के साथ


४-स्नेह का दीप
खुशियों से भरता
घर-आँगन |

५-जिस घर में
होता स्त्री का सम्मान
लक्ष्मी का वास |

६-लक्ष्मी की पूजा
करता दरिद्र भी
लक्ष्मी न आए |

७-अनार जले
सावधानी बरते
बच्चे न जले |

८-मंगलमय
सुख -समृद्धि -यश
लक्ष्मी के वश |

९-सब हो सुखी
सब होवें समृद्ध
झगड़ा ख़त्म |

१०-पटाखे जले
राकेट बम छोड़े
होड़ लगाएं |

११-घर-महल
उजास ही उजास
दीवाली - रात |