भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरो जीव जो मारतु मोहिं तौ / घनानंद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मेरोई जिव जो मारतु मोहिं तौ,

प्यारे, कहा तुमसों कहनो है .

आँखिनहू यह बानि तजी ,

कुछ ऐसोइ भोगनि को लहनौ है .

आस तिहारियै ही ‘घनआनन्द’,

कैसे उदास भयो रहनौ है .

जानि के होत इते पै अजान जो ,

तौ बिन पावक ही दहनौ है .