Last modified on 1 सितम्बर 2012, at 15:12

सुहानी शाम है, चले आओ / अश्वनी शर्मा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:12, 1 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वनी शर्मा |संग्रह=वक़्त से कुछ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


सुहानी शाम है, चले आओ
तुम्हारे नाम है, चले आओ।

वक्त के पार क्या है, देखेंगे
ये एक जाम है, चले आओ।

हाथ में हाथ लेके बैंठेगे
ये एक काम है, चले आओ।

घड़ी कब वक्त को चलाती है
वक्त बेदाम है, चले आओ।

एक मुट्ठी में आसमां भरना
ये इक मुकाम है, चले आओ।

मेरे जुनूं का इम्तिहां होगा
बुझी-सी शाम है, चले आओ।

एक आगाज़ हमने सोचा था
अब तो अंज़ाम है, चले आओ।