Last modified on 1 सितम्बर 2012, at 19:03

आँखों से अलख जगाने को / जयशंकर प्रसाद

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:03, 1 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=जयशंकर प्रसाद |संग्रह=लहर / जयशंकर प्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


आँखों से अलख जगाने को,
             यह आज भैरवी आई है .
उषा-सी आँखों में कितनी,
             मादकता भरी ललाई है .
कहता दिगन्त से मलय पवन
             प्राची की लाज भरी चितवन-
है रात घूम आई मधुबन ,
             यह आलस की अंगराई है .
लहरों में यह क्रीड़ा-चंचल,
             सागर का उद्वेलित अंचल .
है पोंछ रहा आँखें छलछल,
             किसने यह चोट लगाई है ?