भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूनी चौकी / रवीन्द्रनाथ ठाकुर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:58, 7 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=रवीन्द्रनाथ ठाकुर }} {{KKCatKavita‎}} [[Catego...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: रवीन्द्रनाथ ठाकुर  » सूनी चौकी

लू झाँ-झाँ करती है
निर्जन दुपहरिया में.
सूनी चौकी की ओर देखता हूँ
नाम को भी सांत्वना नहीं वहाँ.

उसके संपूर्ण ह्रदय में
हताश की भाषा हाहाकार करती मानो.
करुना-भरी शून्यता की वाणी उठती है
मरम उसका समझ नहीं आता .
मालिक को खो देने वाला कुत्ता जैसे करुण आँखों से ताकता है,
अबुझ मन की व्यथा हाय-हाय करती है,
क्या जो हुआ,कैसे हुआ,कुछ नहीं समझता
रात-दिन विफल नयनों से चारों ओर खोजता है.
चौकी की भाषा जैसे और भी करुण-कातर है,
सूनेपन की मूक व्यथा प्रियविहीन घर को छाप लेती है.

२६ मार्च १९४१