Last modified on 15 सितम्बर 2012, at 11:53

महुआ के नीचे / हरिवंशराय बच्चन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 15 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=त्रिभंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

           महुआ के,
महुआ के नीचे मोती झरे,
           महुआ के.
यह खेल हँसी,
यह फाँस फँसी,
यह पीर किसी से मत कह रे,
           महुआ के,
महुआ के नीचे मोती झरे,
           महुआ के.
अब मन परबस,
अब सपन परस,
अब दूर दरस,अब नयन भरे.
           महुआ के,
महुआ के नीचे मोती झरे,
           महुआ के.
अब दिन बहुरे,
अब जी की कह रे,
मनवासी पी के मन बस रे.
           महुआ के,
महुआ के नीचे मोती झरे,
           महुआ के.
घड़ियाँ सुबरन,
दुनियाँ मधुबन,
उसको जिसको न पिया बिसरे.
           महुआ के,
महुआ के नीचे मोती झरे,
           महुआ के.
सब सुख पाएँ,
सुख सरसाएँ,
कोई न कभी मिलकर बिछुड़े.
           महुआ के,
महुआ के नीचे मोती झरे,
           महुआ के.

(उत्तरप्रदेश की एक लोक धुन पर आधारित)