Last modified on 22 सितम्बर 2012, at 19:39

झुकत कृपान मयदान ज्यों / गँग

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:39, 22 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गँग }} Category:पद <poeM> झुकत कृपान मयदान ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झुकत कृपान मयदान ज्यों उदोत भान,
          एकन ते एक मान सुषमा जरद की.
कहै कवि गंग तेरे बल को बयारि लगे,
          फूटी गजघटा घनघटा ज्यों सरद की.
एन मान सोनित की नदियाँ उमड़ चलीं,
         रही न निसानी कहूँ महि में गरद की.
गौरी गह्यो गिरिपति, गनपति गह्यो गौरी,
         गौरीपति गही पूँछ लपकि बरद की.