Last modified on 10 अक्टूबर 2012, at 18:53

साजि चतुरंग वीर रंग में तुरंग चढ़ि / भूषण

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:53, 10 अक्टूबर 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साजि चतुरंग वीर रंग में तुरंग चढ़ि।
सरजा सिवाजी जंग जीवन चलत है।।

भूषन भनत नाद बिहद नगारन के।
नदी नद मद गैबरन के रलत हैं।।

ऐल फैल खैल भैल खलक में गैल गैल,
गाजन की ठेल-पेल सैल उसलत हैं।

तारा सों तरनि घूरि धरा में लगत जिम,
धारा पर पारा पारावार ज्यों हलत हैं।