Last modified on 7 दिसम्बर 2012, at 17:47

शराफत मर चुकी है / धनराज शम्भु

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:47, 7 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धनराज शंभु |संग्रह= }} Category:गज़ल <poeM> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शराफत मर चुकी है अब दोस्तो
इन्सान कम हो चुके हैं अब दोस्तो

थक कर जीना तो अब आम बात हो गई दोस्तो
सच्चाई तो दफन हो चुकी है अब दोस्तो

मर-मर के हर वक्त जीना है यहां
ज़िन्दगी दब चुकी है अब दोस्तो

अपनापन का सिलसिला अब चलता कहाँ
अपने ही ग़ैर हो चुके हैं अब दोस्तो

कभी हालात से कभी खुद से लड़ते रहे
ज़िन्दगी मौत हो चुकी है अब दोस्तो ।