Last modified on 17 अप्रैल 2013, at 13:02

चंचल पवन प्राणमय बंधन / त्रिलोचन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:02, 17 अप्रैल 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चंचल पवन प्राणमय बंधन
व्योम सभी के ऊपर छाया
एक चांदनी का मधु लेकर
एक उषा में जगो जगाओ

झिझक छोड़ दो, जाल तोड़ दो
तज मन का जंजाल जोड़ दो
मन से मन जीवन से जीवन
कच्चे कल्पित पात्र फोड़ दो

साँस-साँस से लहर-लहर से
और पास आओ लहराओ