Last modified on 9 मई 2013, at 09:46

इदं न मम / भवानीप्रसाद मिश्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:46, 9 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भवानीप्रसाद मिश्र }} {{KKCatKavita}} <poem> बड़...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बड़ी मुश्किल से
उठ पाता है कोई
मामूली-सा भी दर्द

इसलिए
जब यह
बड़ा दर्द आया है

तो मानता हूँ
कुछ नहीं है
इसमें मेरा !