Last modified on 8 जून 2013, at 12:03

कुछ भी नहीं करीने से / कुमार अनुपम

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:03, 8 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अनुपम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुकवि की कविता की
हरी-भरी मनहर काई से
गिरता हूँ फिसल कर
वापस उसी जगह पर
अपने अनगढ़पन पर इतराती हुई
है जहाँ प्रकृति
एक आँकी-बाँकी नदी है
जहाँ कुछ भी नहीं करीने से
न पेड़ न पहाड़ न लाग न लोग

यह दुनिया
सुकवि की चिकनी मेज
की तरह समतल नहीं...।