Last modified on 26 जून 2013, at 19:10

कला के पारखी / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:10, 26 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल }} {{KKCatKavita}} <poem> उनके ड्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उनके ड्राइंग रूम में सजे हैं
पुष्ट, अधखुले अंगों वाली
खुले में नहाती
करतब दिखातीं
बच्चे को बिना आँचल से ढँके
दूध पिलाती
गरीब-बदहाल
आदिवासी युवतियों के
बेशकीमती तैलचित्र
वे कला के सच्चे पारखी हैं