Last modified on 8 जुलाई 2013, at 14:54

जब उस ज़ुल्फ़ की बात चली / खातिर ग़ज़नवी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:54, 8 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=खातिर ग़ज़नवी }} {{KKCatGhazal}} <poem> जब उस ज़ु...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब उस ज़ुल्फ़ की बात चली
ढलते ढलते रात ढली

उन आंखों ने लूट के भी
अपने ऊपर बात न ली

शम्अ का अन्जाम न पूछ
परवानों के साथ जली

अब भी वो दूर रहे
अब के भी बरसात चली

'ख़ातिर' ये है बाज़ी-ए-दिल
इसमें जीत से मात भली