भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लागा चुनरी में दाग / साहिर लुधियानवी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:18, 9 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साहिर लुधियानवी }} {{KKCatGeet}} <poem> लागा, च...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लागा, चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे
लागा, चुनरी में दाग
चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा, चुनरी में दाग ...

हो गई मैली मोरी चुनरिया
कोरे बदन सी कोरी चुनरिया
जाके बाबुल से, नज़रें मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा, चुनरी में दाग...

भूल गई सब बचन बिदा के
खो गई मैं ससुराल में आके
जाके बाबुल से, नज़रे मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा, चुनरी में दाग...

कोरी चुनरिया आत्मा मोरी
मैल है माया जाल
वो दुनिया मोरे बाबुल का घर
ये दुनिया ससुराल
हाँ जाके, बाबुल से, नज़रे मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा, चुनरी में दाग...