Last modified on 18 अगस्त 2013, at 12:23

आँख में आँसू गुम औसान / 'महशर' इनायती

सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 18 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='महशर' इनायती }} {{KKCatGhazal}} <poem> आँख में आँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँख में आँसू गुम औसान
इश्‍क़़ के मारो की पहचान

इक अपने चुप रहने से
सारी नगरी क्यूँ सुनसान

ऐ हम पर हँसने वालो
तुम नादाँ के हम नादाँ

दिन है समंदर रात पहाड़
हल्की फुल्की अपनी जान

मौत के माने ज़ीस्त से हार
ज़ीस्त के माने इक तावान

हाल देखो ‘महशर’ की
किस से बातें किस का ध्यान