Last modified on 15 सितम्बर 2013, at 03:55

दिमाग खाली पेट में / नरेश सक्सेना

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:55, 15 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश सक्सेना }} {{KKCatKavita}} <poem> भूख से आँत...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भूख से आँते सिकुड़ कर हो गईं छोटी
दिमाग आ गया नजदीक बिल्कुल पेट के

रोशनियों ने लौटना शुरू किया अपने स्रोतों की और

पृथ्वी पड़ गई दुविधा में
बाएँ से दाएँ घूमे या दाएँ से बाएँ
या हो जाए स्थिर

सितारों का टूटना शुरू हुआ आँतों में
ठीक नाभि के नीचे
ब्लैकहोल

फैल रहा अंतरिक्ष की तरह
दिमाग
खाली पेट में।