Last modified on 16 अक्टूबर 2013, at 11:09

खोज - 1 / शशि सहगल

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:09, 16 अक्टूबर 2013 का अवतरण (Lalit Kumar moved page खोज / शशि सहगल to खोज - 1 / शशि सहगल)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुझे तलाश है
एक सिर की,
देखिये मेरी बात सुनकर हँसिये नहीं
हँसना है/तो हँस लीजिये
जी हाँ
सिर ही कहा है मैंने

ऐसा सिर
जो सोच सकता हो
ऐसा सिर
जो खड़ा रह सकता हो
अगणित प्रलोभनों के खिलाफ
ऐसा सिर
जो आदमी की पहचान
खेमों से न करता हो।

ऐसा सिर
जो दीवार पर लिखी इबारत
पहचानता हो
ऐसा सिर
ऐसा सिर
ऐसा सिर
कहाँ हे ऐसा सिर?