भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भजो रे मन शंकर नाम उदार / महेन्द्र मिश्र
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:23, 21 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)
भजो रे मन शंकर नाम उदार।
शिव समान नहीं आन जगत में दाता दीन दयाल।
बाजत गाल निहाल करत है हर-हर सुनत पुकार।
किए छार रतिपति के छन में करूणा सिंधु निहार।
रति के विनय सुनत शिवशंकर भए प्रसन्न त्रिपुरार।
द्विज महेन्द्र लखि भाल चन्द्र को जन्म सुफल किए डार।
कैलासी कासी के बासी पाप मेटावनहार।
भजो रे मन शंकर नाम उदार।