भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रश्न (मौन से संवाद) / शशि सहगल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:11, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=मौन से स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक दिन पूछा मैंने घास से
तुम बौनी क्यों रह गई?
जब कि बढ़ गये
कितने पेड़
ऊपर और ऊपर
घास ने बड़े इत्मीनान से दिया जवाब
विस्तार ही करता है निर्धारित
किसी भी
व्यक्तित्व की ऊँचाई।