भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
ज़हर / शशि सहगल
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:14, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=मौन से स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
बारिश की तेज़ बौछार से
भीगते मकान
डरे से दिखते हैं
पेड़ों की अधोमुखी डालियाँ
शीश झुकाये
धरती देख रही है।
भय फैल गया है उनकी शिराओं में
क्योंकि
बारिश थमते ही
फिर से पीना होगा ज़हर
धुएँ का
इसीलिए पेड़ आज
झूमना भूल गया है
मानो
धुएँ का साँप
उसे डस गया है।