भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कारण / शशि सहगल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:42, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=मौन से स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुझसे कहा गया है
भाषण सुनो
सुन रही हूँ मैं
बड़े ध्यान से
करती हूँ कोशिश समझने की
पता नहीं क्यों
अपनी ही ज़ुबान
समझ नहीं पा रही।
साफ और स्पष्ट है वह शोर
जो उभर रहा है
कमरे से बाहर
क्योंकि
उसकी कोई वजह ज़रूर है।