Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 16:44

अवस्था / नीरजा हेमेन्द्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:44, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरजा हेमेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या यह वही पुष्प है?
जिसमें कभी रंगत थी, खुशबू थी, बहार थी।
क्या यह वही पुष्प है ?
जिसने कभी
उद्यानों को अलंकृत करने में
अपना सर्वस्व खो दिया
और अब जब माली ने उठा कर
निष्ठुरता पूर्वक
सड़क पर फेंका तो
मैंने उठा कर उसे दो बूँद आँसू दे दिया
इसके अतिरिक्त मेरे पास था ही क्या ?
फूल को किनारे रख
मैं चल पड़ी।