Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 16:48

तुम आये / नीरजा हेमेन्द्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:48, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरजा हेमेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अँधेरी रात में चिराग बन के तुम आये।
पतझड़ में गुलाब बन के तुम आये।।
मैं चली जा रही थी सूनी सड़क पर यूँ ही।
सूनेपन का जवाब बन के तुम आये।।
रास्तों के किनारे दीये से सजने लगे।
दीये में प्रकाश बिम्ब बन के तुम आये।।
मेरे चमन का हर इक फूल खिलने लगा है।
फूलों में शबाब बन के तुम आये।।
अब मुझे भूले गीत फिर याद आने लगे।
मेरे गीतों में नया राग बन के तुम आये।।