Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 21:05

थके हुए सब / कुमार रवींद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:05, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थके हुए सब
सब उदास हैं - कैसे ये दिन
 
कहाँ गईं वे
पुरखों ने बीजीं थीं कल
फागुनी हवाएँ
सूख गईं वे -
अमृतकुंडों से निकलीं थीं
जो धाराएँ
 
राख हुए सब
पेड़-गाछ हैं - ये कैसे दिन
 
गये रामजी थे
कल वन को
लौट न पाये
दीख रहे हैं
सोनहिरन के
घर-घर साये
 
अंधों के
चल रहे रास हैं - ये कैसे दिन
 
महासभा में
शाह कर रहे
अस्त हुए सूरज की पूजा
शहज़ादों को
दूर देश का
आधा-परधा सपना सूझा
 
होरी-धनिया के
उपास हैं - ये कैसे दिन