Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 23:26

पहले तो यही करो / कुमार रवींद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:26, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लौटाओ घाट पर
नदी को
पहले तो यही करो
 
फिर बीजो घाटी में
पुरखों की थाती को
बाँचो घर-घर जाकर
नेह-लिखी पाती को
 
मंदिर-मस्जिद में
बंधु, सुनो
एक साथ जोत धरो
 
किसी एक देहरी से
सूरज को मत बाँधो
जो सबका साँझा है
उस सुख को ही, साधो
 
बिना बात की जो
हैं इच्छाएँ
भाई, उनसे उबरो
 
नदी-घाट भीगेगा
जंगल हरियाएगा
राह का फ़कीर तभी
नेह-गीत गायेगा
 
अपनी इन ऊँची
मीनारों से
जल्दी नीचे उतरो