भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काश! / मानोशी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:23, 31 अक्टूबर 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काश! रात ये लम्बी होती,
सुबह नही यूँ जल्दी होती।

सोमवार को सूरज भी गर
उठता, लेकिन आँख मीच कर,
अंगडाई लेता, सो जाता,
मुँह पर चादर और खींच कर।

किरणे भी झट बांह समेटे,
दुबक रजाई भीतर जातीं,
फिर से रजनी सपनों का तब
एक नया संसार सजाती।

एक अंचभित चिड़िया का,
नन्हा बच्चा ले कर पंखड़ाई,
कहता मम्मी आज सवेरे
से ही देखो बदली छाई।

रवि उठना जो भूल ही जाता,
तो किस्मत क्या अपनी होती...
काश रात ये लंबी होती,
सुबह नही यूं जल्दी होती।