भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाथ अब लीजै मोहि उबार / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:09, 3 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाथ अब लीजै मोहि उबार!
कामी, कुटिल, कठिन कलि-कवलित, कुत्सित, कपटागार।
मोही, मुखर, महामद-मर्दित, मन्द, मलिन-‌आचार॥
वलयित विषय, विताडित, विचलित, विकसित विविध विकार।
दीन, दुखी, दुरदृष्टस्न्, दुरत्यय, दुर्गत, दुर्गुण-भार॥
पङिङ्कल प्रचुर, पतित, परिपन्थी, निरपत्रप, निःसार।
निःस्व, निखिल निगमागमवर्जित, निगडित नित गृह-दार॥
दीनाश्रय! तव विरद विपती-विदारण श्रुति-विस्तार।
सुनत सुयश शुचि सो अब मैं आगत अघहारी-द्वार॥