Last modified on 6 जनवरी 2014, at 14:16

कृष्ण शक्तिमय, शक्ति राधिका-चिन्मय / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:16, 6 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कृष्ण शक्तिमय, शक्ति राधिका-चिन्मय एक तव भगवान।
नित्य, अनादि, अनन्त, अगोचर, अमल, अनामय, सत्य महान॥
त्रिगुणरहित, भगवद्गुणमय, शुचि सच्चिन्मय आनन्द-शरीर।
लीलामय, लीला, लीला-रत, दो तनु दिव्य नित्य अशरीर॥