Last modified on 6 जनवरी 2014, at 15:32

रसमयी संग रसिक-बर राज / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 6 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रसमयी संग रसिक-बर राज।
किसलय-सुमन-बल्लरी-बिरचित रहे निकुंज बिराज॥
अमित अनंत तरंगित स्यामल नील-नीरधर अंग।
रास-बिलास-कला-कौसल-निधि ठाढ़े ठसक त्रिभंग॥

हेम-बरनि, सुखकरनि लाडिली ललित रही नित संग।
मानौ बारिद-बिजुरी बिलसित नील-पीत नव रंग॥
बिबिध बिधान बिभाव-भावमय मधुमय रसमय रास।
मधुर अधर धर मुरलि मनोहर राग-सुराग बिकास॥