Last modified on 6 जनवरी 2014, at 19:58

वृन्दा-विपिन तपन-तनया-तट शोभित / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:58, 6 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वृन्दा-विपिन तपन-तनया-तट शोभित पादप-लता तमाम।
कटि मुरली, घिर रहे मुग्ध गौ-गोपी-गोपोंसे अभिराम॥
अलंकार-भूषित तन, सुन्दर कण्ठहार, बघनखा ललाम।
मोर-मुकुटधर क्षीर-पात्र कर लिये खड़े मन-मोहन श्याम॥