Last modified on 6 मार्च 2014, at 14:12

कैसे किसे बताऊँ अब मैं / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:12, 6 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कैसे किसे बताऊँ अब मैं अपने मन की अकथ कहानी।
मेरे अन्तर में नित्य समायी मेरी राधा रानी॥
नूतन नित्य ललित लीला‌ओं का करती उद्भव रस-खानी।
बाहर भी उसका ही मिलता मधुमय स्पर्श सरस सुख-दानी॥