Last modified on 9 मार्च 2014, at 13:57

पहली कक्षा का बच्चा / भास्कर चौधुरी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:57, 9 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह बच्चा
कक्षा पहली का
पहुँच नहीं पाया
अपनी कक्षा में
अब तक
दरअसल
खोज रही है
उसकी आँखें
धरती पर कोई नई चीज़
जो काम की हो उसके
मसलन –
चकमक पत्थर
लकड़ी का एक
अदद टुकड़ा -
चिकना और बेलनाकार
सुनहली एक पत्ती!!