Last modified on 20 मार्च 2014, at 20:35

दुनिया की शै में / जयप्रकाश कर्दम

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:35, 20 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयप्रकाश कर्दम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दलितों के साथ सर्वदा यह बात हुई है
हर शै में जिंदगी की उन्हें मात हुई है।
भट्टी में वे मेहनत की झुलसते रहे सदां
अभाव से हर मोड़ मुलाकात हुई है।
खुशियों से चहकते हुए रौशन जहां के बीच
जिंदगी उनकी अंधेरी रात हुई है।
मेहनत करो न कामना फल की करो कभी
यह सीख उनके साथ बड़ी घात हुई है।
होती है कैसी मुफलिसी ये उनसे पूछिए
जिनके घरों में भूख की बरसात हुई है।
आंतें सिकुड़कर पेट की मुट्ठी में तन गयीं
अब की यह जिंदगी में नई बात हुई है।