Last modified on 1 अप्रैल 2014, at 16:53

एक और आसमान / भवानीप्रसाद मिश्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:53, 1 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भवानीप्रसाद मिश्र |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मछली
उछली

उजली चाँदनी ने
उस पर हाथ फेरा

चाँदनी से भी
उजले पानी का
पानी पर
एक घेरा बन गया

मन गया मानो
नीचे धरती पर भी एक आसमान