भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
परम गोप्य अतिसय अमल / हनुमानप्रसाद पोद्दार
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:31, 4 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
परम गोप्य, अतिसय अमल, सुचि रस यह अनमोल।
कबहुँ न परगट कीजियै, कितहूँ बाचा खोल॥
प्रियतम परसत प्रिया के, प्रिया पीउ के अंग।
तनिक न सहम-सँकोच मन, करत बिबिध रस-रंग॥
कहत न काहू सौं कबहुँ, दोउ एहि रस की बात।
रहत सदा मन-मधुप पै रस-सरोज मँडरात॥
रस अगाध सर रहिय नित मगन, उछरियै नायँ।
जानि न पावै पै न कोउ, कोउ न आवैं जायँ॥