Last modified on 5 अप्रैल 2014, at 01:09

कृष्ण प्रियतमा राधा रानी / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:09, 5 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कृष्ण-प्रियतमा राधा रानी हों लीला-सुखसे सपन्न।
होता इससे ही उनके मन अतुलानन्द अमित उत्पन्न॥

नहीं चाहती लीला-सुख वे सखि-मजरी कृष्णके संग।
इसी त्यागमय परमभाव से पूर्ण नित्य उनके सब अंग॥
कृष्ण-प्रेम-लतिका हैं राधा, सखि सब उसके पल्लव-फूल।
लीलामृतसे लता सींचते जब हो कृष्ण परम अनुकूल॥
राधा-लता प्राप्त करती तब जो आनन्द स्वयं स्वच्छन्द।
पातीं पत्र-पुष्प मंजरियाँ उससे कोटिगुना आनन्द॥