Last modified on 12 मई 2014, at 10:05

सूरज उगाया जाता / शमशेर बहादुर सिंह

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:05, 12 मई 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूरज
उगाया जाता
फूलों में:

यदि हम
एक साथ
हँस पड़ते।

चाँद
आँगन बनता:

आँखों में रासभूमि यदि -
सौर मंडल की मिलती।

सार हम होते
काव्‍य के
अनुपम भूत-भविष्‍य के:
यदि हम
वर्तमान
में
एक साथ
हँसते रोते गाते
 
एक साथ! एक साथ! एक साथ!