Last modified on 15 मई 2014, at 20:45

गोपिन के अधरान की भाषा (कविता) / गोपालप्रसाद व्यास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:45, 15 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपालप्रसाद व्यास |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये अनुराग के रंग रंगी,
रसखान खरी रसखान की भाषा।
यामैं घुरी मिसुरी मधुरी,
यह गोपिन के अधरान की भाषा।
को सरि याकी करैं कवि 'व्यास'
ये भाव भरे अखरान की भाषा।

सूर कही तुलसी नैं लही,
प्रभु पांयन सौं परसी ब्रजभाषा।
देव-बिहारी करी उर धारन,
मोतिन की लर-सी ब्रजभाषा।
भूषन पाय भवानी भई,
कवि 'व्यास' हिये हरषी ब्रजभाषा।
मतिराम के आनन में उमहीं,
घन आनंद ह्‌वै बरसी ब्रजभाषा।