Last modified on 15 मई 2014, at 21:10

यारो, मारो डींग! / गोपालप्रसाद व्यास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:10, 15 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपालप्रसाद व्यास |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कहौ हमारे बाप के बाप, बाप के बाप,
उनके जूता कौ हुतौ छप्पन गज कौ नाप।
छप्पन गज कौ नाप कि वामैं घुसिगौ हाथी,
बीस बरस तक रह्‌यौ, चरन-तल कौ संगाती।
मसकि पाँव इक दिन पर्‌यौ, पिचक गयौ गजराज,
ता जूता कूँ लै उड़े गोरेलाल जहाज।
कहौ-अस्तोवचन!

जा जूता के जोर ते चमक रहे अँगरेज,
वाकी ठोकर ते खुदी मिस्त्र देस में स्वेज।
मिस्त्र देस में स्वेज, कील ते निकसे, राकिट,
गई उधेरी खाल, बनी हिटलर की जाकिट।
कतरन अमरीका गई, साँच बुलावै अम्ब,
ताही सौं पैदा भयौ पहलौ ऐटम बम्ब।
कहौ-अस्तोवचन!