Last modified on 21 मई 2014, at 21:41

संग न छाँडौं मेरा / दादू दयाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhajan...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग: गौरी

संग न छाँडौं मेरा पावन पीव।
मैं बलि तेरे जीवन जीव॥टेक॥

संगि तुम्हारे सब सुख होइ।
चरण-कँवलमुख देखौं तोहि॥१॥

अनेक जतन करि पाया सोइ।
देखौं नैनौं तौ सुं होइ॥२॥

सरण तुम्हारी अंतरि बास।
चरण-कँवल तहँ देहु निवास॥३॥

अब दादू मन अनत न जाइ।
अंतर बेधि रह्यो लौ लाइ॥४॥