Last modified on 21 मई 2014, at 22:08

मेरा मेरा छोड़ गँवारा / दादू दयाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:08, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhajan...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरा मेरा छोड़ गँवारा,
सिरपर तेरे सिरजनहारा।

अपने जीव बिचारत नाहीं,
क्या ले गइला बंस तुम्हारा॥टेक॥

तब मेरा कत करता नाहीं, आवत है हंकारा।
काल-चक्रसूँ खरी परी रे, बिसर गया घर-बारा॥१॥

जाइ तहाँका संयम कीजै, बिकट पंथ गिरधारा।
दादू रे तन अपना नाहीं, तौ कैसे भयो सँसारा॥२॥