भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाबा नाहीं दूजा कोई / दादू दयाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhajan...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाबा नाहीं दूजा कोई।
एक अनेकन नाँव तुम्हारे, मो पैं और न होई॥टेक॥

अलख इलाही एक तूँ तूँ हीं राम रहीम।
तूँ हीं मालिक मोहना, कैसो नाँउ करीम॥१॥

साँई सिरजनहार तूँ, तूँ पावन तूँ पाक।
तूँ काइम करतार तूँ, तूँ हरि हाजिर आप॥२॥

रमिता राजिक एक तूँ, तूँ सारँग सुबहान।
कादिर करता एक तूँ, तूँ साहिब सुलतान॥३॥

अविगत अल्लह एक तूँ, गनी गुसाईं एक।
अजब अनूपम आप है, दादू नाँव अनेक॥४॥