Last modified on 21 मई 2014, at 23:06

नूर रह्या भरपूर / दादू दयाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:06, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhajan...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नूर रह्या भरपूर, अमीरस पीजिये।
रस मोहैं रस होइ, लाहा लीजिये॥टेक॥

परगट तेज अनंत पार नहिं पाइये।
झिलिमिल-झिलिमिल होइ, तहाँ मन लाइये॥१॥

सहजैं सदा प्रकास, ज्योति जल पूरिया।
तहाँ रहै निज दास, सेवग सूरिया॥२॥

सुख-सागर वार न पार, हमारा बास है।
हंस रहैं ता माहिं, दादू दास है॥३॥