भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नव-नीरद-नीलाभ कृष्ण तन / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:45, 29 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नव-नीरद-नीलाभ कृष्ण तन परम मनोहर।
 त्रिभुवन-मोहन रूप-राशि रमणीय सुभग वर॥
 कस्तूरी-केसर-चन्दन-द्रव-चर्चित अनुपम।
 अन्ग सकल सच्चिन्मय सुषमामय सुन्दरतम॥

 कीर-चंचु-निन्दक निरुपम नासा-मणि राजत।
 कुंचित केश-कलाप कृष्ण लख अलि-कुललाजत॥
 सिर चूड़ा, शिखि-पिच्छ, मुकुट मणिमय अत्युज्ज्वल।
 कर्ण-युगल कमनीय कर्णिका कुण्डल झलमल॥

 कुटिल भ्रुकुटि, दृग-युगल विशद विकसित अबुज-सम।
 रुचिर भंगिमा, ललित त्रिभंगी, मध्य सु-वंकिम॥
 पीत वसन तडिदाभ, दशन द्युतिमय, अरुणाधर।
 मुख प्रसन्न, मुसकान मधुर, मुरलिका मधुर कर॥

 भक्त-भक्त नित सेवक-भक्तनुग्रह-कातर।
 प्रेम-रसिक रस-प्रेम-सुधा-‌आस्वादन-तत्पर॥
 व्रज-प्रिय, व्रज-जन-सखा-स्वामि-सेवक तन-मन-धन।
 नन्द-यशोदा-तनय, बाल-व्रज-रमणी-जीवन॥

 भगवा सा, ईश्वरता सारी तजकर।
 ब्रज-जन-सुख-हित-हेतु द्विभुज निज-‌इच्छा वपु धर॥
 भाद्र-‌अष्टमी, कृष्ण पक्ष, बुधवार अनुतम।
 शुभ रोहिणि नक्षत्र, मध्य-रजनी मंगलतम॥

 हु‌ए प्रकट श्रीनन्द-यशोदा के प्रिय सुत बन।
 निज स्वरूप-वितरण करने, बन सब के निज जन॥