भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जय राधे, जय जय राधे / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 31 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जय राधे, जय जय राधे।
 जय राधे, जय जय राधे॥
रावल में छायौ आनंद।
 प्रगटी राधा आनँद-कंद॥-जय०
नंदीसुर तें आये नंद।
 लीन्हे सँग उपनंद, सनंद॥-जय०
जसुदा मैया रोहिनि संग।
 दा‌ऊ-कान्हा लिये उछंग॥-जय०
रैंदा-पैंदा, तोक-सुदाम।
 मधुमंगल, मनसुख, सुखराम॥-जय०
दधि-माखन कौ लै उपहार।
 पहुँचे सब सज-सज सिंगार॥-जय०
नृप बृषभानु मुदित भ‌ए देख।
 स्वागत कर मन हरष बिसेष॥-जय०
जसुदा-रोहिनि भीतर जाय।
 मिली कीर्तिदा अति हरषाय॥-जय०
लाली कौं अति लाड़ लड़ात।
 जसुदा-मन नहिं मोद समात॥-जय०
लाला के मुख मोद अपार।
 निरख करत सब जै-जै कार॥-जय०