Last modified on 2 जून 2014, at 18:03

गर्मी (हाइकु) / भावना कुँअर

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:03, 2 जून 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1
गर्मी जो आई
धूप लेती जम्हाई
लू अलसाई।
2
पसीने भीगे
कलियों के चेहरे
लूएँ हैं छेड़े।
3
ये दुपहरी
बतियाती फिरती
क्यों न थकती।
4
पगडंडियाँ
हैं अलसाई पड़ी
जिद्दी हैं बड़ी।
5
क्या कर जाएँ
सिरफिरी हवाएँ
कैसे बताएँ।
6
ऊँघता कुआँ
जून की दुपहरी
लुएँ प्रहरी।