Last modified on 7 जून 2014, at 15:10

कलयुग / सुशान्त सुप्रिय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:10, 7 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशान्त सुप्रिय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक बार
एक काँटे के
शरीर में चुभ गया
एक नुकीला आदमी

काँटा दर्द से
कराह उठा

बड़ी मुश्किल से
उसने आदमी को
अपने शरीर से
बाहर निकाल फेंका

तब जा कर काँटे ने
राहत की साँस ली