Last modified on 9 जून 2014, at 00:10

मन से नित चिन्तन करो / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:10, 9 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(राग माँड़-ताल कहरवा)
 
मन से नित चिन्तन करो प्रभु-लीला रस-धाम।
जिह्वा से जप करो नित परम मधुर हरि-नाम॥
तनसे जो कुछ भी करो कर्म वैध दिन-रात।
प्रभु-पूजनके भावसे पल-पल पुलकित गात॥