Last modified on 11 जून 2014, at 21:42

योग-विभूति-सिद्धि’ / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:42, 11 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(राग खट-ताल मूल)

‘योग-विभूति-सिद्धि’, अति दुर्लभ, सहज नहीं हो सकतीं प्राप्त।
पर इनसे न ‘मुक्ति’ मिल सकती, कहते सिद्ध अनुभवी आप्त॥
है अवश्य ही बड़ा विलक्षण यह मुनियोंका योग-महत्व।
जान सके वे इसके द्वारा ईश-सृष्टि का सारा तत्व॥
इसे छोड़, फिर हु‌ए अग्रसर चिन्मय ‘परम-धाम’ की ओर।
मिले परम प्रभुमें वे जाकर, हु‌ए ‘नित्य आनन्द-विभोर’॥
यही चरम फल श्रेष्ठ योगका, यही योगियोंका नित साध्य।
इसीलिये करते साधन वे, मान एक प्रभुको आराध्य॥
वही ‘युक्ततम’ जो भजते हैं अन्तरात्मासे भगवान।
नित्य-निरन्तर हो अनन्य जो, रह प्रभुके प्रति श्रद्धावान॥